तपस्या हजारों रोगों की अनुपम औषधि
तपस्या हजारों रोगों की अनुपम औषधि बीकानेर। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, गंगाशहर की ओर से अनिता देवी नाहटा के मासखमण तप की अनुमोदना एवं अभिनंदन कार्यक्रम तेरापंथ भवन, गंगाशहर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर साधु-साध्वियों एवं वक्ताओं ने तपस्या के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए तपस्विनी के प्रति अनुमोदना व्यक्त की।
