Bikaner Bikaner District Politics Rajasthan

नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने संभावित प्रत्याशियों से मांगे आवेदन

नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने संभावित प्रत्याशियों से मांगे आवेदन
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी ने बीकानेर देहात क्षेत्र की खाजूवाला, लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़, नापासर, देशनोक एवं नोखा नगर पालिका चुनावों के लिए संभावित प्रत्याशियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से निर्धारित आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदनकर्ता सभी कॉलमों में मांगी गई जानकारी को सावधानीपूर्वक एवं पूर्ण रूप से भरकर संबंधित मंडल अध्यक्ष के माध्यम से अपना आवेदन जमा करवाएं।
पंचारिया ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पार्टी की कोर कमेटी, चुनाव संचालन समिति, संबंधित सांसद, विधायक एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के सामूहिक विचार-विमर्श के आधार पर अधिकृत प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समय पर आवेदन जमा करवाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *