डॉ. बिनानी की पुस्तक ‘युवा उड़ान’ का लोकार्पण शनिवार को
डॉ. बिनानी की पुस्तक ‘युवा उड़ान’ का लोकार्पण शनिवार को बीकानेर। डॉ. नरसिंह बिनानी की प्रेरक आलेखों से समृद्ध पुस्तक ‘युवा उड़ान’ का लोकार्पण शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर किया जाएगा। माहेश्वरी सभा (शहर) बीकानेर एवं बीजेएस रामपुरिया जैन कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह बीजेएस रामपुरिया जैन कॉलेज परिसर में होगा।
