Bikaner Bikaner District Rajasthan

वार्ड 79 में कांग्रेस प्रत्याशी भाटी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

वार्ड 79 में कांग्रेस प्रत्याशी भाटी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
बीकानेर। नगर निगम चुनाव में सिंबल वितरण के बाद शहर के 80 वार्डों में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रत्याशियों द्वारा मुख्य चुनाव कार्यालय खोलने के साथ ही जनसंपर्क अभियान भी गति पकड़ने लगा है। इसी क्रम में पुराना जेलरोड स्थित लेडी एल्गिन स्कूल के सामने वार्ड 79 से कांग्रेस प्रत्याशी शीतल भाटी के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पूर्व मंत्री बीडी कल्ला एवं कांग्रेस नेता यशपाल गहलोत ने किया। कार्यालय उद्घाटन के दौरान शीतल भाटी के समर्थन में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष मौजूद रहे। इस अवसर पर बीडी कल्ला ने कहा कि राजनीति में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी यह दर्शाती है कि अब महिलाएं केवल अपने घर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अपने मोहल्ले और वार्ड के विकास में भी सक्रिय भूमिका निभाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र को और मजबूत बनाती है। कार्यालय उद्घाटन के बाद समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *