चिल्ड्रन फेस्टिवल ‘आजू-गूजा’ शुरू, पहले दिन हजारों बच्चों की रही भागीदारी
चिल्ड्रन फेस्टिवल ‘आजू-गूजा’ शुरू, पहले दिन हजारों बच्चों की रही भागीदारी बीकानेर। जिला प्रशासन के तत्वावधान में पहली बार दो दिवसीय चिल्ड्रन फेस्टिवल ‘आजू-गूजा’ शनिवार को रेलवे ग्राउंड में शुरू हुआ। पहले दिन हजारों की संख्या में पहुंचे बच्चों ने फेस्टिवल का जमकर लुत्फ उठाया। देशभर से आए मेहमानों ने बच्चों का भरपूर मनोरंजन किया।
