Bikaner Bikaner District Rajasthan

इंदिरा गांधी पर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस ने जताया विरोध

इंदिरा गांधी पर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस ने जताया विरोध
बीकानेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बीकानेर शहर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज कोटगेट पर पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम रखा गया। संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि विरोध प्रदर्शन भाजपा के मंत्री अविनाश गहलोत द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर की गई अनर्गल टिप्पणी और उसके विरोध में माफी मांग कर रहे कांग्रेसी विधायकों प्रदेश अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा के निलंबन के विरोध में किया गया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को गैर भाजपाई प्रधानमंत्रियों खासतौर से कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं का अपमान करना उनको निशाना बनाना आदत में शुमार हो गया है। पूर्व काबिना मंत्री बुलाकीदास कल्ला ने कहा कि जिस तरह देश की पूर्व प्रधानमंत्री के लिए असम्मानजनक भाषा का प्रयोग किया गया वो सही नहीं है इसके लिए मुख्यमंत्री को चाहिए कि वे मंत्री के खिलाफ कार्यवाही करते हुए माफी मांगने का कार्य करे। इस मौके पर देहात संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल, वीरेंद्र बेनीवाल, मंगलाराम गोदारा, लक्ष्मण कड़वासरा, जिया उर रहमान आरिफ, शिवलाल गोदारा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *