


बीकानेर। कंप्यूटर प्रशिक्षण के निरंतर अभ्यास से हम कंप्यूटर के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के कार्यों से आय अर्जन कर सकते हैं। इस सन्देश के साथ अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार बोडा ने प्रशिक्षर्थियों का मार्गदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी श्री सुनील कुमार बोडा ने भारत सरकार के कौशल विकास कार्यक्रम के तहत कंप्यूटर प्रशिक्षण के सर्टिफिकेट वितरित किए। इस अवसर पर बोडा ने कहा कि आपने जो कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त किया है उसका अभ्यास निरंतर जारी रखें और रोजगार प्राप्ति और स्वरोजगार स्थापना की दिशा में यह प्रशिक्षण बहुत महत्वपूर्ण है। संस्थान के निदेशक ओमप्रकाश सुथार ने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत स्वरोजगार स्थापना का ऋण प्राप्त करके आत्मनिर्भर बने। सहायक कार्यक्रम अधिकारी उमाशंकर आचार्य ने बताया कि आप ई मित्र और विभिन्न प्रकार के जॉब वर्क के माध्यम से भी कंप्यूटर प्रशिक्षण को अपने रोजगार का साधन बन सकते हैं। प्रशिक्षक तरुण राठौर ने अब तक की कार्य प्रगति पर प्रकाश डालते हुए प्रशिक्षण के दौरान ही कुछ प्रशिक्षणर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होने की बात कही।
