Bikaner Bikaner District Rajasthan

बीएसएनएल बीकानेर कार्यालय संसदीय राजभाषा समिति द्वारा द्वारा सम्मानित

बीएसएनएल बीकानेर कार्यालय संसदीय राजभाषा समिति द्वारा द्वारा सम्मानित
बीकानेर। सरकारी कम्पनी भारत संचार निगम लिमिटेड , बीकानेर कार्यालय को हिन्दी मे कार्य करने हेतु संसदीय राजभाषा समिति द्वारा जैसलमेर मे आयोजित कार्यकम मे सम्मानित किया गया। महाप्रबन्धक ओ.पी खत्री ने बताया कि संसदीय राजभाषा समिति की तीन समितिया बनी हुई, जिसके अध्यक्ष केन्द्रीय गृहमंत्री होते है समिति मे 10 सदस्य माननीय लोकसभा व राज्यसभा के सासंदगण होते है जोकि देशभर मे केन्द्र सरकार के कार्यालयो का हिन्दी मे किए जा रहे कार्याे का निरीक्षण करती है कि कितना प्रतिशत कार्य हिन्दी मे किया जा रहा है, ऐसा ही निरीक्षण संसदीय राजभाषा समिति की दूसरी उपसमिति द्वारा 24 कार्यालयांे का जैसलमेर मे किया गया। समिति सदस्यो ने बीएसएनएल बीकानेर कार्यालय का हिन्दी मे किए जा रहे कार्याे का गहनता से निरीक्षण किया एवं हिन्दी मे किए जा रहे कार्याे के प्रति संतुष्ट होने पर बीकानेर व्यवसाय क्षेत्र के महाप्रबन्धक श्री ओ.पी खत्री को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *