Bikaner Bikaner District Rajasthan

रक्तदान शिविर आयोजित

रक्तदान शिविर आयोजित
बीकानेर। राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ (एकीकृत) की बीकानेर शाखा ने सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज और पीबीएम अस्पताल के तत्वाधान में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया। इस अवसर पर फार्मासिस्टों ने सामाजिक सरोकार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए रक्तदान शिविर और फल वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए। संघ के अध्यक्ष गोरधन राम जाट ने बताया कि सुबह पीबीएम अस्पताल के ब्लड बैंक परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में फार्मासिस्टों ने रक्तदान किया। इस नेक कार्य की सराहना करते हुए सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने इसे सराहनीय कदम बताया और फार्मासिस्टों को बधाई दी। पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा ने भी फार्मासिस्टों के इस प्रयास को प्रेरणादायी करार देते हुए विश्व फार्मासिस्ट दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *