Bikaner Bikaner District Rajasthan

567 अभ्यर्थियों को सौंपे गए सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र

567 अभ्यर्थियों को सौंपे गए सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र
बीकानेर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बांसवाड़ा के नापला में नरेन्द्र मोदी के द्वारा कुल 1 लाख 22 हजार 670 करोड़ की परमाणु ऊर्जा, अक्षय ऊर्जा, विद्युत एवं राजस्थान राज्य से जुड़ी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन व हरी झंडी दिखाकर वंदे भारत ट्रेनों के शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण गुरुवार को रविन्द्र रंगमंच पर किया गया। इस दौरान रविन्द्र रंगमंच पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में कुल 567 अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे गए। एडीएम सिटी ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में कुल 567 अभ्यर्थियों को बीकानेर में सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। जिनमें से 158 अभ्यर्थी पशुपालन के, 167 एलडीसी, 83 कनिष्ठ अनुदेशक, 01 छात्रावास अधीक्षक, 63 अध्यापक लेवल द्वितीय, 85 कनिष्ठ अभियंता और 10 वरिष्ठ अध्यापक शामिल थे। अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र के साथ दुपट्टा, पेन, डायरी, कर्तव्य दायित्व बुकलेट, प्रवेश पत्र, प्रमाण पत्र व बैज भी प्रदान किए गए।
रविन्द्र रंगमंच पर एडीएम सिटी श्री रमेश देव ने 16 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इनमें ज्योति सोलंकी, कमलेश, रचना मेघवाल, यशिका सिंह, देवेन्द्र खीचड़, अपूर्वा गहलोत, राजेश्वरी व्यास, मुनेश कुमारी, वर्षों सिंह, सरिता, महिपाल मेघवाल, अम्बिका कंवर, हितेश ख़त्री, मूल सिंह पड़िहार, रेशमा ख़ान, रामदयाल, राकेश बिश्नोई शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *