

ग्रामीण सेवा शिविरों का निरीक्षण
बीकानेर। भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की आड़सर एवं सुरजनसर ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। पंचारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के संकल्प को साकार करने की दिशा में राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक पहुंच रहा है तथा आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। इस अवसर पर महावीर सिंह चारण, दिलीप सिंह राजपुरोहित, पवन स्वामी, आड़सर सरपंच प्रतिनिधि शिव जोशी, सुरजनसर सरपंच ओमप्रकाश शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
