Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

बिरजा राम और जवाना राम ने लिया देहदान का संकल्प

बिरजा राम और जवाना राम ने लिया देहदान का संकल्प
बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में लंबे समय तक सेवाएं दे चुके बिरजा राम भील एवं जवाना राम नायक ने देहदान का संकल्प लिया। दोनों ने देहदान संबंधी संकल्प प्रपत्र भरकर डॉ. राकेश मणि को सौंपे। इस अवसर पर बताया गया कि डॉ. सुरेंद्र कुमार द्वारा आमजन को देहदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार देहदान संकल्प जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से देहदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के साथ ही लोगों को इसके चिकित्सकीय, वैज्ञानिक एवं मानवीय महत्व की जानकारी दी जा रही है। अभियान के तहत लोगों को देहदान के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए समाज में इस पुनीत कार्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *