Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

डॉ. आर्य के शोध पोस्टर को प्रथम पुरस्कार

डॉ. आर्य के शोध पोस्टर को प्रथम पुरस्कार
बीकानेर। नई दिल्ली स्थित वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एवं सफदरजंग अस्पताल में आयोजित राष्ट्रीय वूमेन ऑफ यूरोलॉजी सम्मेलन में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज एवं पीबीएम अस्पताल, बीकानेर के यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. मुकेश चन्द्र आर्य के शोध पोस्टर को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मेलन में डॉ. मुकेश चन्द्र आर्य एवं डॉ. आई. डी. चरण ने दो वैज्ञानिक शोध पोस्टर प्रस्तुत किए। पुरस्कार प्राप्त शोध में 13 वर्षीय बालिका में जन्मजात दुर्लभ रोग क्लासिक ब्लैडर एक्सस्ट्रॉफी के सफल एकल-चरण पुनर्निर्माणात्मक ऑपरेशन का विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसे विशेषज्ञों ने सराहा। इस उपलब्धि पर डॉ. सुरेन्द्र वर्मा तथा डॉ. बी. सी. घीया ने डॉ. मुकेश चन्द्र आर्य, डॉ. आई. डी. चरण एवं यूरोलॉजी विभाग की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *