Bikaner Bikaner District Rajasthan

सिंधु दर्शन यात्रा के लिए बीकानेर का दल रवाना

सिंधु दर्शन यात्रा के लिये बीकानेर का दल रवाना
बीकानेर। हिमालय परिवार द्वारा आयोजित 29वीं सिंधु दर्शन यात्रा हेतु एक 14 सदस्यीय दल डा. सुषमा बिस्सा के नेतृत्व में बीकानेर से कुरूक्षेत्र के लिये रवाना हुआ। सचिव आर के शर्मा ने बताया कि दल के सदस्यों को पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, पार्षद संजय गुप्ता, बैंक अधिकारी रमाकांत शर्मा ने दल के सदस्यों का माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दी। सिंधु दर्शन यात्रा दल के सदस्य कुरूक्षेत्र से मनाली, अटल टनल के रास्ते केलांग, सबसे ऊंचे दर्रे बारलाचा, टेंगलागा, देश के आखिरी पेट्रोल पंप वाले गांव टांगी {जहां से चंद्र व भागा नदियों का मिलन होता है जो बाद में चेनाब नदी बनती है} के रास्ते लेह पहुंचेगें और चार दिवसीय सिंधु दर्शन यात्रा के कार्यक्रम में भाग लेगें । इस दौरान पेंगांग लेक व स्थानीय भ्रमण किया जायेगा। दल में नरेश अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, उमेश थानवी, अर्चना थानवी, दिनेश महर्षि, प्रदीप शर्मा, मधु शर्मा, राजीव मिततल, अंजली मित्तल, आनंद शर्मा, कांता शर्मा, सत्यनारायण शर्मा व मंगत तनेजा शामिल है । रेल्वे स्टेशन पर दल के सदस्यों के अलावा रोहिताश्व बिस्सा, अनामिका व्यास, आरूही, ओजस्वी बिस्सा सहित हिमालय परिवार एडवेंचर फाउण्डेशन के अनेक सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *