Bikaner Bikaner District Rajasthan

135 भामाशाहों और 91 प्रेरकों को किया जाएगा सम्मानित

image description

135 भामाशाहों और 91 प्रेरकों को किया जाएगा सम्मानित
बीकानेर। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शैक्षिक-भौतिक उन्नयन के लिये 30 लाख रुपए एवं इससे अधिक राशि का सहयोग करने वाले दानदाताओं एवं दानदाताओं को प्रेरित करने वाले प्रेरकों, जिन्होंने पचास लाख रुपए या पचास लाख से अधिक राशि के लिए भामाशाहों को प्रेरित किया है, उन्हें 28 जून को शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 29वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
प्रारंभिक शिक्षा निदेशक श्री सीताराम जाट ने बताया कि राज्य स्तरीय सम्मान समारोह जयपुर के जवाहर नगर स्थित माहेश्वरी पब्लिक स्कूल के तक्षशिला सभागार में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष आयोजित होने वाले 29वें राज्य स्तरीय समारोह में 135 भामाशाहों में से एक करोड़ रुपए से अधिक सहयोग प्रदान करने वाले 35 भामाशाहों को शिक्षा विभूषण एवं 30 लाख से एक करोड़ रुपए तक सहयोग करने वाले 99 भामाशाहों को शिक्षा भूषण सम्मान प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही इन भामाशाहों को प्रेरित करने वाले 91 प्रेरकों को भी राज्य स्तर पर सम्मानित किया जायेगा। इसके साथ ही जिला स्तर पर 28 जून को आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में ऐसे दानदाताओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने एक लाख से 29.999 रुपए तक की राशि का सहयोग किया है। वहीं 5 लाख से 49.999 लाख रुपए तक की राशि के लिए भामाशाहों को प्रेरित करने वाले प्रेरकों को जिला स्तर सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *