

छात्र सलाहकार परिषद व अणुव्रत विद्यार्थी परिषद का शपथ ग्रहण समारोह, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बीकानेर। छात्र सलाहकार परिषद एवं अनुव्रत विद्यार्थी परिषद का शपथ ग्रहण समारोह उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। समारोह में कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के लिपिक भूपेन्द्र सिंह को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दक्ष सिक्योर सर्विस प्रा. लि. के फाउंडर शशांक शेखर जोशी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में झावरलाल गोलचा उपस्थित रहे। इस अवसर पर अनुव्रत समिति के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। अनुराधा जैन एवं हेमन्त कुमार ओझा ने अतिथियों का माला, साफा एवं श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथियों द्वारा छात्र सलाहकार परिषद के नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। समारोह में विद्यार्थियों को नेतृत्व, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के प्रति प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण रहा और सभी ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
