Bikaner Bikaner District Rajasthan

भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा 36 बेटियों का कन्यादान

भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट के 25वर्ष पूर्ण होने पर 19वें सामूहिक विवाह एवं प्रतिभावान सम्मान समारोह का आयोजन
बीकानेर। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय मैदान में भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा सामूहिक विवाह एवं प्रतिभावान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आज ट्रस्ट के 25 वर्ष पूर्ण होने पर केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम जी मेघवाल ने ट्रस्ट की प्रधान ट्रस्टी श्रीमती पाना देवी जी के साथ 36 बेटियों का कन्यादान किया। जीवन में जल प्रबन्धन पर विचार व्यक्त क

रते हुये अर्जुनराम जी मेघवाल ने कहा कि जल के सही प्रबन्धन नहीं होने के कारण दिन-प्रतिदिन जल का स्तर घटता जा रहा है यदि समय रहते सही तरीके से जल प्रबन्धन नहीं किया तो आने वाले समय में पीने के पानी की भी भारी किल्लत का सामाना करना पड सकता है। इस अवसर पर देश और प्रदेशभर से लगभग 30 से 40 हजार गणमान्य लोग शामिल हुये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी .आर. पाटिल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती क्षिप्रा शुक्ला अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन एंड रिसर्च, उत्तर प्रदेश सरकार पहुंचे। कार्यक्रम में विधायक ताराचन्द सारस्वत, जेठानन्द व्यास, विश्वनाथ मेघवाल, भैराराम सियोल, विधाक ओशिया, जोधपुर, विश्वकर्मा बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पूजनीय विजयानन्द जी महाराज, श्री रामेश्वरानन्द जी महाराज, पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश पासवान आदिन उपस्थित थे। कार्यक्रम में 370 से अधिक मेधावी विधार्थियों को ट्रस्ट द्वारा प्रशस्ती पत्र, मोमेन्टों के साथ शॉल ओढाकर उनका सम्मान किया गया। इस वर्ष सावित्री बाई फुले अवार्ड के तहत श्रीमती निकिता तंवर, श्रीमती दीपमाला मिश्रा, श्रीमती पार्वती सुथार को 11000रू. को चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *