

ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण सम्पन्न, प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र
बीकानेर। न्यू रोशनी जन कल्याण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित तीन माह के ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा कि आज के समय में कौशल आधारित शिक्षा आत्मनिर्भरता की सबसे बड़ी पहचान है और ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संस्थान के संस्थापक ताहिर हुसैन ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के अवसरों से जोड़ना और आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षिका मोहिनी खत्री एवं शालू गुजराती ने तीन माह तक प्रशिक्षार्थियों को ब्यूटी पार्लर से जुड़ी विभिन्न तकनीकों एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण का मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर वासिद अली ने भी अपने विचार व्यक्त किए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीकानेर सहित हनुमानगढ़, नागौर, नोखा, लूणकरणसर और नाल क्षेत्र की अनेक बालिकाओं ने भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। समारोह के दौरान सभी सफल प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा डॉ. अर्पिता गुप्ता ने मेडल पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
