Bikaner Bikaner District Rajasthan

सेवा सप्ताह के तहत बजरंग दल ने किया 80 पौधों का रोपण

सेवा सप्ताह के तहत बजरंग दल ने किया 80 पौधों का रोपण
बीकानेर। विश्व हिंदू परिषद के युवा संगठन बजरंग दल द्वारा संचालित सेवा सप्ताह के अंतर्गत लक्ष्मीनाथ प्रखंड एवं गंगाशहर प्रखंड में वृक्षारोपण एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कुल 80 पौधों का रोपण किया गया। लक्ष्मीनाथ प्रखंड का वृक्षारोपण कार्यक्रम जगन्नाथ मंदिर परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया। कार्यक्रम के संयोजक बजरंग तंवर ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सभी से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर ऋषि पारीक, तुषार सोनी, मोहित सोनगरा, हर्षित, सोमांशु भुच्चा, अनिरुद्ध, वासुदेव शर्मा, अंशुमन सोनी, धवल, चंद्रप्रकाश, तिलक सोनी, शौर्य, राजू जी, मुकुल रामावत, हेमंत सुथार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *