

‘ड्रग्स को कहें ना, सपनों को कहें हां’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर। करूणा क्लब इकाई द्वारा ‘ड्रग्स को कहें ना और अपने सपनों को कहें हां’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करना था। मुख्य वक्ता ललित कुमार ने विद्यार्थियों को स्मैक, चिट्ठा, शराब, भांग, गांजा, सिगरेट, तंबाकू तथा अन्य मादक पदार्थों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नशे के सेवन से शरीर, मानसिक स्वास्थ्य एवं सामाजिक जीवन पर पड़ने वाले गंभीर दुष्प्रभावों को विस्तार से समझाते हुए कहा कि नशा व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता को प्रभावित करता है और कई बार ऐसी चीजें भी दिखाई देने लगती हैं, जो वास्तविकता में मौजूद नहीं होतीं। कार्यक्रम में राजेश रंगा, आशीष रंगा, विजय गोपाल पुरोहित तथा हनुमान सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर अपने सपनों को साकार करने का आह्वान किया।
