Bikaner Bikaner District Rajasthan

चाइनीज मांझे के खिलाफ जागरूकता अभियान, नागरिकों को सुरक्षा उपकरण वितरित

बीकानेर में चाइनीज मांझे के खिलाफ जागरूकता अभियान, नागरिकों को सुरक्षा उपकरण वितरित
बीकानेर। शहर में चाइनीज मांझे के बढ़ते खतरे को देखते हुए विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में बीकानेर जिला उद्योग संघ ने जनहित में सराहनीय पहल करते हुए आमजन को चाइनीज सहित सभी प्रकार के खतरनाक मांझे से बचाव के लिए सुरक्षा उपकरण वितरित किए।
यह अभियान विश्राम मीणा के नेतृत्व में संचालित किया गया, जिसमें शहर के नागरिकों को जागरूक करते हुए उन्हें सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया गया। इस दौरान मीणा ने बताया कि चाइनीज मांझा न केवल पक्षियों बल्कि आम लोगों के लिए भी गंभीर खतरा बन चुका है। ऐसे में जिला उद्योग संघ द्वारा शुरू की गई यह पहल जनसुरक्षा के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस तरह के जनहितकारी कार्य अन्य संगठनों और व्यक्तियों के लिए भी प्रेरणादायी साबित होंगे और सभी को मिलकर इस समस्या के समाधान के लिए आगे आना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान जयचंद लाल डागा, गणेश बोथरा, राजेश चूरा, चंचल हर्ष, पंडित प्रदीप किराड़ू और वीरेंद्र किराड़ू सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए उपयोगी कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *