

फूले समरसता संकल्प समारोह पर सामाजिक एकता का देंगे संदेश
बीकानेर। सामाजिक समरसता, समानता और एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 11 अप्रेल को गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव पार्वती भवन में फूले समरसता संकल्प समारोह का आयोजन किया जाएगा। माली सैनी समाज समन्वय समिति के संयोजक कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि श्फूले समरसता संकल्प समारोह्य को लेकर बीकानेर में व्यापक जनसंपर्क और आमजन की सहभागिता निरंतर बढ़ती जा रही है। विभिन्न मोहल्लों, वार्डों एवं समाजों में लगातार सभाएं और बैठकें आयोजित कर सभी वर्गों को इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री एवं बीकानेर संभाग प्रभारी मिथिलेश गौतम, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. महेश कुमावत, बीकानेर प्रभारी ओम सारस्वत उपस्थित रहे। फूले समरसता संकल्प समारोह के माध्यम से समाज में भाईचारा, समरसता और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया जाएगा।
