Bikaner Bikaner District Rajasthan

पर्यावरण संरक्षण के लिए अणुव्रत समिति का जागरूकता अभियान प्रारंभ

पर्यावरण संरक्षण के लिए अणुव्रत समिति का जागरूकता अभियान प्रारंभ
बीकानेर। अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी के तत्वावधान में पर्यावरण जागरूकता अभियान के बैनर अनावरण का कार्यक्रम स्थानीय अणुव्रत समिति, गंगाशहर द्वारा बोथरा भवन परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम मुनि अमृत कुमार स्वामी के सान्निध्य में संपन्न हुआ, जिसमें पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरण का संदेश दिया गया।
समिति अध्यक्ष करणीदान रांका ने बताया कि अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी द्वारा संचालित इस अभियान में अणुव्रत समिति, महावीर इंटरनेशनल, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम तथा तेरापंथ युवक परिषद सहयोगी संस्थाओं के रूप में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना तथा अधिकाधिक लोगों को प्रकृति संरक्षण से जोड़ना है। बैनर अनावरण कार्यक्रम में तेरापंथ सभा एवं विभिन्न सहयोगी संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने का संकल्प भी व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के तहत महावीर इंटरनेशनल, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम गंगाशहर एवं अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के प्रतिनिधियों ने बीकानेर जिला कलक्टर से मुलाकात कर अभियान की जानकारी दी तथा पर्यावरण जागरूकता अभियान के पोस्टर का विमोचन करवाया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि मानव जीवन की आवश्यकता बन चुका है। ऐसे जागरूकता अभियानों के माध्यम से समाज को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *