Bikaner Bikaner District Rajasthan

प्रसार के राज्य स्तरीय वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा

image description

घनश्याम गोस्वामी स्मृति लाइफटाइम अचीवमेट सम्मान जनसंपर्क विभाग के पूर्व निदेशक डॉ. राठौड़ को, किसन व्यास आजाद स्मृति सम्मान जयपुर के राजेन्द्र शर्मा तथा दिनेश चंद्र सक्सेना स्मृति पहला उदीयमान जनसंपर्क कर्मी अवार्ड श्रीगंगानगर के पीआरओ अनिल शाक्य को
बीकानेर। पब्लिक रिलेसंर्स एंड एलाइड सर्विसेज एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (प्रसार) के राज्य स्तरीय वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा सोमवार को हुई। प्रसार के प्रदेश उपाध्यक्ष (क्षेत्रीय) डॉ. हरि शंकर आचार्य ने बताया कि प्रसार का इस वर्ष का श्री घनश्याम गोस्वामी स्मृति लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान जनसंपर्क विभाग के पूर्व निदेशक डॉ. अमरसिंह राठौड़ तथा श्री किसन कुमार व्यास ‘आजाद’ स्मृति जनसंपर्क रत्न पुरस्कार जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत्त सहायक निदेशक श्री राजेन्द्र शर्मा को अर्पित किया जाएगा। इसी प्रकार श्री दिनेश चंद्र सक्सेना स्मृति युवा जनसंपर्क कर्मी श्रेणी का पहला पुरस्कार श्रीगंगानगर के जनसंपर्क अधिकारी श्री अनिल शाक्य को दिया जाएगा। राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर सोमवार को चयन समिति द्वारा पुरस्कारों का अंतिम चयन किया गया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष का श्री घनश्याम गोस्वामी स्मृति लाइफटाम अचीवमेंट अवार्ड डॉ. राठौड़ को दिया जाएगा। डॉ. राठौड़ जनसंपर्क विभागीय कैडर के अंतिम निदेशक रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *