

अंबेडकर सम्मान सभा का आयोजन
बीकानेर। भाजपा संभाग कार्यालय में भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान सभा का आयोजन शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में किया गया। सम्मान सभा में हरियाणा सरकार में परिवहन, आवास, जेल मंत्री कृष्ण लाल पंवार मुख्य वक्ता उपस्थित रहे। मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि बाबा साहब के मार्ग पर चल रही है भाजपा सबका साथ-सबका विकास का लक्ष्य बाबा साहब भीम राव अंबेडकर भारत संविधान के निर्माता रहे हैं भाजपा सरकार ने हमेशा बाबा साहब का सम्मान किया है, जबकि कांग्रेस ने हमेशा उनका अपमान किया है।
मंच संचालन मोहन सुराणा ने किया और मंडल स्तर तक कार्यक्रम करने की योजना को रखा। कार्यक्रम के संयोजक विजय उपाध्याय ने सभी का आभार व्यक्त किया। सभा में पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा, अशोक मीणा, महामंत्री श्याम सुंदर चौधरी, नरेश नायक, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, आनंद सिंह भाटी, जितेंद्र राजवी, मंत्री मनीष सोनी, संगीलाल गहलोत, कौशल शर्मा, अनु सुथार, भारती अरोड़ा, प्रवक्ता अशोक प्रजापत, सह संयोजक शिवलाल तेजी, जगदीश सोलंकी, मोर्चा अध्यक्ष ओम प्रकाश मीणा, चंद्र मोहन जोशी, राजाराम सीगड़, सुशील आचार्य, रमजान अब्बासी, मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, विशाल गोलछा, देवरूप शेखावत, श्याम सिंह हांडला, कमल आचार्य, अजय खत्री, जेठमल नाहटा, मुकेश ओझा, पुखराज स्वामी, मगाराम नाई, आरती आचार्य, अनुराधा आचार्य, सरिता नाहटा, सुधा आचार्य, महेंद्र ढाका, निशांत गौड, गजेंद्र भाटी, राहुल पारीक, विमल पारीक, संतोष शर्मा, सुभाष वाल्मीकि, रामकुमार व्यास, अंकित तंवर, अशोक चांवरिया, भगवान जी नायक, घनश्याम लोहीया, प्रहलादजी देवड़ा, पृथ्वी नायक, जुगल चावरिया, प्रेम सोनवाल, राकेश पंडित, सांवरमल जी जावा, किशन सारस्वत, भंवरलाल वाल्मीकि, कन्हैया लाल जी लखन, दिनेश नायक, किशन जी सांवरिया, सुनील रामावत उपस्थित रहे।
