Bikaner Bikaner District Rajasthan

कृषि मासिक तकनीकी कार्यशाला आयोजित

कृषि मासिक तकनीकी कार्यशाला आयोजित

बीकानेर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कृषि अनुसंधान केंद्र में सोमवार को मासिक तकनीकी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) श्री त्रिलोक कुमार जोशी व कृषि अनुसंधान केंद्र के  क्षेत्रीय अनुसंधान निदेशक डॉ एच एल देशवाल ने इसकी अध्यक्षता की। अतिरिक्त निदेशक कृषि ने बताया कि एसएसपी फाॅस्फोरस युक्त उर्वरक है, जिसमें 16 प्रतिशत फाॅस्फोरस एवं 11 प्रतिशत सल्फर पाया जाता है। इसमें उपलब्ध सल्फर के कारण यह उर्वरक तिलहन एवं दलहन फसलों के लिये अन्य उर्वरकों की अपेक्षा अधिक लाभदायक होता है। मासिक तकनीकी कार्यशाला में खण्ड बीकानेर, चूरू व जैसलमेर के कृषि, उद्यानिकी, आत्मा के वरिष्ठ अधिकारी व विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों ने भाग लिया। मासिक तकनीकी कार्यशाला में अक्टूबर में की गए कृषि क्रियाओं की प्रगति पर समीक्षा की गई। नवम्बर में कृषकों द्वारा की जाने वाली कृषि व उद्यानिकी तकनीकी पर चर्चा की गई। संयुक्त निदेशक कृषि मदन लाल, संयुक्त निदेशक उद्यान डॉ. दया शंकर शर्मा, संयुक्त निदेशक कृषि चूरू श्री राजकुमार कुलहरि के साथ संभाग के कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों ने इसमें भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *