

राजस्थान यूथ आइकॉन पुरस्कार: 15 से 29 वर्ष के युवा कर सकेंगे आवेदन
बीकानेर। युवा मामले एवं खेल विभाग के शासन सचिव एवं राजस्थान युवा बोर्ड के अध्यक्ष के तत्वावधान में 12 जनवरी को राज्य युवा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। साथ ही राजस्थान यूथ आइकॉन पुरस्कार भी दिया जाएगा। इसके लिए 15 से 29 वर्ष के प्रतिभाशाली युवाओं का पंजीयन राजस्थान युवा बोर्ड की वेबसाइट पर किया जाएगा। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट नगर एवं प्रभारी अधिकारी सामान्य शाखा श्री रमेश देव ने बताया कि यूथ आइकॉन पुरस्कार के लिए जिले के विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, विद्यालय एवं एनसीसी, माय भारत, भारत स्काउट व गाइड, हिंदुस्तान स्काउट व गाइड सहित विभिन्न संस्थाओं से जुड़े युवा इसके लिए पंजीयन कर सकते हैं।
