

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में आदर्श विद्या मंदिर का तीसरा स्थान
बीकानेर। आदर्श विद्या मन्दिर प्राथमिक गंगाशहर का अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में प्रान्त में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर प्रान्त ने विद्यालय को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न 5100 रुपए पुरस्कार स्वरुप देकर सम्मानित किया। पुरस्कुत करते हुए सुनीता डागा ने बताया यह परीक्षा बालकों को सांस्कृतिक विरासत से जोडें. रखती हैं इसलिए आयोजित की जाती है।
