Bikaner Bikaner District Rajasthan

विकलांगता के यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए आयोजित होगा सात दिवसीय शिविर

पीएमआर विभाग में 4 से 9 अक्टूबर तक होंगे शिविर
बीकानेर। जिला कलेक्टरके आदेशानुसार दिव्यांगों को विकलांगता के यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए पीबीएम चिकित्सालय में सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। पीबीएम अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि 4 से 9 अक्टूबर तक पीएमआर विभाग में ओपीडी समय प्रातः 9 से दोपहर 3 बजे तक दिव्यांगों को विकलांगता की यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। विभाग के चिकित्सक ओपीडी दिवस के आधार पर सम्मिलित होंगे। उन्होंने बताया कि गठित मेडिकल बोर्ड के संयोजक पीएमआर विभाग व अरिथ रोग विभाग, मानसिक रोग विभाग, ईएनटी विभाग, नेत्र रोग विभाग, न्यूरोलॉजी विभाग, फिजियोथैरेपिस्ट पीएमआर विभाग सहित क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, मानसिक रोग विभाग को सदस्य बनाया गया है। पीएमआर विभाग एवं संयोजक मेडिकल बोर्ड आवश्यकता पड़ने पर गठित बोर्ड अन्य विभाग के ओपीडी में कार्यरत ड्यूटी चिकित्सक को बोर्ड में सम्मिलित किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *