Bikaner Bikaner District Rajasthan

मतदान की मेहंदी और रंगोली से दिया मतदान जागरूकता का संदेश

मतदान की मेहंदी और रंगोली से दिया मतदान जागरूकता का संदेश
बीकानेर। नगरीय निकाय चुनाव-2026 के तहत स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत जिलेभर की सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में ‘मतदान की मेहंदी एवं महिला संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वीप प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद शैलजा पांडे के निर्देशन में आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं एवं आमजन को मतदान के प्रति जागरूक करना रहा। जिला मुख्यालय पर भीनासर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक जवाहर स्कूल के आंगनबाड़ी केन्द्र में महिला एवं बाल विकास तथा महिला अधिकारिता विभाग के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिला पर्यवेक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं साथिनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए हाथों पर आकर्षक मेहंदी रचाई। वहीं ‘मतदान अवश्य करें’ सहित विभिन्न जागरूकता संदेशों पर आधारित भव्य रंगोली भी बनाई गई। इन रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं एवं उपस्थित लोगों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व की जानकारी दी गई तथा अधिक से अधिक लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। मतदान की मेहंदी प्रतियोगिता में करिश्मा ने प्रथम, अंकिता ने द्वितीय तथा पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *