Bikaner Bikaner District India Jaipur Rajasthan

पुलिस जवानों की कलाई पर बांधी राखी, बेटियों ने जताया सम्मान और सुरक्षा का विश्वास

पुलिस जवानों की कलाई पर बांधी राखी, बेटियों ने जताया सम्मान और सुरक्षा का विश्वास
बीकानेर। आरएलजी बालिका सशक्तिकरण संस्थान की ओर से रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्थान से जुड़ी बच्चियों ने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र (राखी) बांधकर उनके प्रति सम्मान, विश्वास और सुरक्षा की भावना व्यक्त की। संस्थान अध्यक्ष डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह का पर्व नहीं है, बल्कि यह सुरक्षा, विश्वास और सम्मान की भावना को मजबूत करने वाला पर्व भी है। पुलिसकर्मी समाज की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में बच्चियों द्वारा पुलिस जवानों की कलाई पर राखी बांधना उनके प्रति कृतज्ञता और विश्वास का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान बच्चियों ने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को रक्षासूत्र बांधकर उनके स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन की कामना की। पुलिसकर्मियों ने भी बच्चियों के इस स्नेह और सम्मान के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एसआई लक्ष्मण सिंह, यशवीर सिंह, अर्चना बिश्नोई, स्नेहा शर्मा, रुचि पारीक, तनय गुप्ता, मैत्रिका, माही, वान्या, हर्षिल, आरफा, ध्रुविका, मिशिता, दिव्यांशी, वृंदा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *