Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

अंगदान जागरूकता रैली निकालकर महादान का दिया संदेश

अंगदान जागरूकता रैली निकालकर महादान का दिया संदेश
बीकानेर। अंगदान महादान जीवन संजीवनी अभियान के तहत राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय, बीकानेर एवं सरदार पटेल आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में अंगदान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य आमजन को अंगदान के प्रति जागरूक करना तथा अधिक से अधिक लोगों को इस महादान के लिए प्रेरित करना था। रैली को घनश्याम जांगिड़ एवं डॉ. सुरेंद्र वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर डॉ. वर्मा ने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। घनश्याम जांगिड़ ने देश और प्रदेश में अंगों की कमी के कारण होने वाली मौतों पर चिंता जताते हुए कहा कि अंगदान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। कार्यक्रम में छोटू कुमारी, कुलवीर सिंहा, कैलाश चंद्र, सुदीप्ता पाल, अनीता, सुमन, अब्दुल रज्जाक, अनुपम पारिक, मंगलचंद, नतिका तंवर, पूनम, डूंगरराम, दिवेश, मंजू, कैलाश कुमारी, प्रमिला सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *