Bikaner Bikaner District Rajasthan

बंगाली मंदिर में दुर्गा सप्तमी की धूम

बंगाली मंदिर में दुर्गा सप्तमी की धूम
बीकानेर। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर बीकानेर में बंगाल की धार्मिक संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिल रही है। शहर के बंगाली मंदिर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ की जा रही है। मंदिर परिसर में नवरात्र के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। दुर्गा सप्तमी के अवसर पर मंदिर में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला शुरू हो गया। पंडित काजोल चक्रवर्ती ने बंगाली परंपरा के अनुसार विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करवाई। पूजा की विशेषता यह रही कि धार्मिक अनुष्ठान में कोलकाता से विशेष रूप से मंगवाए गए कैठाली कोला (केले) का उपयोग किया गया। बंगाली धार्मिक परंपरा में इसका विशेष महत्व माना जाता है। शारदीय नवरात्र के अवसर पर बंगाली मंदिर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान बीकानेर में बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत की झलक प्रस्तुत कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *