Bikaner Bikaner District Jaipur Rajasthan साहित्य एवं कला

जिजीविषा को अज़ीज़ आज़ाद स्मृति शान-ए-अदब अवार्ड से नवाजा

जिजीविषा को अज़ीज़ आज़ाद स्मृति शान-ए-अदब अवार्ड से नवाजा
बीकानेर। अज़ीज़ आज़ाद लिटरेरी सोसायटी (आल्स) की ओर से कवयित्री मीनाक्षी जिजीविषा का सम्मान समारोह नागरी भंडार स्थित सुदर्शन कला दीर्घा में आयोजित किया गया। समारोह में साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सोसायटी की ओर से उन्हें ‘अज़ीज़ आज़ाद स्मृति शान-ए-अदब अवार्ड’ प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए साहित्यकार नवनीत पांडे ने कहा कि मीनाक्षी जिजीविषा की रचनाएं आईने की तरह मानव मन के सूक्ष्म भावों और संवेदनाओं को पाठकों के सामने प्रस्तुत करती हैं। उनकी कविताओं में मानवीय संवेदनाओं की गहराई और भावनाओं की सहज अभिव्यक्ति देखने को मिलती है। विशिष्ट अतिथि ज़ाकिर अदीब ने कहा कि मीनाक्षी जिजीविषा उन चुनिंदा रचनाकारों में शामिल हैं, जिनकी साहित्यिक अभिव्यक्ति अपनी विशिष्ट पहचान रखती है। इस अवसर पर इरशाद अज़ीज़ ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समारोह में रामसहाय हर्ष ने साहित्यकार हरीश बी. शर्मा द्वारा लिखित अभिनंदन पत्र का वाचन किया। कार्यक्रम में साहित्य एवं कला जगत से जुड़े रचनाकारों और साहित्यप्रेमियों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *