Bikaner Bikaner District Rajasthan

मुरलीधर व्यास नगर के प्रतिनिधियों ने महापौर अनिल कल्ला का किया अभिनंदन

मुरलीधर व्यास नगर के प्रतिनिधियों ने महापौर अनिल कल्ला का किया अभिनंदन
बीकानेर। मुरलीधर व्यास नगर के निवासियों के प्रतिनिधिमंडल ने योगेश बिस्सा के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय पहुंचकर महापौर अनिल कल्ला का अभिनंदन किया। इस अवसर पर डॉ. ओम प्रकाश, लखपत बिश्नोई, सुशील मतड़, अजय पुरोहित, गिरिराज जोशी, भूपेंद्र चौधरी, पवन राठी एवं निर्मल रंगबासनी ने महापौर कल्ला को दुपट्टा ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान महापौर अनिल कल्ला ने मुरलीधर व्यास नगर से जुड़ी अपनी पुरानी यादें भी साझा कीं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए कॉलोनी की वर्तमान समस्याओं के बारे में जानकारी ली। कल्ला ने आश्वस्त किया कि मुरलीधर व्यास नगर से संबंधित विभिन्न समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं नागरिक सुविधाओं में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *