

छात्राओं को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
बीकानेर। महावीर इंटरनेशनल के तत्वावधान में सेठ रावतमल बोथरा गर्ल्स विद्यालय में छात्राओं के लिए स्वच्छता जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तनों, व्यक्तिगत स्वच्छता, उचित खान-पान एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक करना रहा। मुख्य अतिथि एवं वक्ता डॉ. अर्पिता गुप्ता ने छात्राओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं तथा उनकी विभिन्न जिज्ञासाओं एवं सवालों का समाधान किया। उन्होंने छात्राओं से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और स्वच्छता को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर टोडर मल चोपड़ा, चंद्र कुमार रखेचा, कल्याण चोपड़ा एवं कन्हैया लाल बोथरा सहित अन्य उपस्थित रहे।
