Bikaner Bikaner District Rajasthan

‘Career Connect-2026’ में 25 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी हिस्सा, विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार के अवसर

‘Career Connect-2026’ में 25 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी हिस्सा, विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार के अवसर
बीकानेर। बेसिक पीजी महाविद्यालय, बीकानेर की ओर से विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा उन्हें उद्योग जगत की अपेक्षाओं के अनुरूप तैयार करने के उद्देश्य से ‘Career Connect-2026: Employability & Career Oriented Campus Placement’ रोजगार मेले का आयोजन 5 अक्टूबर को महाविद्यालय परिसर में किया जाएगा। महाविद्यालय की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के करियर निर्माण, रोजगारपरक कौशल विकास, व्यावसायिक दक्षता तथा उद्योग एवं शिक्षा के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद करने तथा अपनी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर तलाशने का अवसर मिलेगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुरेश पुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को वर्तमान रोजगार बाजार की आवश्यकताओं से परिचित कराना तथा उन्हें रोजगार के लिए आवश्यक कौशल, व्यवहारिक दक्षताओं एवं पेशेवर तैयारी से सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि देशभर की 25 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधि रोजगार मेले में भाग लेंगे। कंपनियों के प्रतिनिधि विद्यार्थियों से संवाद करने के साथ-साथ विभिन्न पदों के लिए चयन प्रक्रिया भी संचालित करेंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ रोजगार की वास्तविक आवश्यकताओं को समझने और अपने करियर के लिए बेहतर अवसर प्राप्त करने में सहायक साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *