Bikaner Bikaner District Jaipur Rajasthan

जिले में 61,677 नवसाक्षरों ने दी बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा

669 केंद्रों पर आयोजित हुई परीक्षा, नवसाक्षरों में दिखा उत्साह
बीकानेर। नेशनल ओपन स्कूल एवं राष्ट्रीय साक्षरता मिशन प्राधिकरण, नई दिल्ली की ओर से नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जिलेभर में बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया गया। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित परीक्षा में जिले के 61 हजार 677 नवसाक्षरों ने भाग लिया। जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी सुमेर सिंह ने बताया कि 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा के लिए जिले की नौ पंचायत समितियों में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार 669 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर नवसाक्षरों ने परीक्षा दी। साक्षरता निदेशालय, जयपुर की ओर से मुन्नालाल टोडीवाल ने बीकानेर जिले में परीक्षा व्यवस्था एवं विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साक्षरता कार्यालय के सहायक परियोजना अधिकारी प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि परीक्षा के माध्यम से नवसाक्षरों को आगे स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर नवसाक्षरों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *