

नवरात्र मेले में नवमी से ग्यारस तक चलेगा भंडारा, प्रसाद एवं भोजन व्यवस्था को लेकर बनाई कार्ययोजना
बीकानेर। श्री आशापुरा भंडारा सेवा समिति ट्रस्ट, पोकरण-बीकानेर की बैठक गिरिराज जोशी एवं रवि जोशी के निवास, बिनाणी चौक स्थित जोशी गली में आयोजित हुई। बैठक में आगामी शारदीय नवरात्र मेले के अवसर पर पोकरण स्थित मां आशापुरा मंदिर में नवमी, दशमी एवं ग्यारस तक आयोजित होने वाले भंडारे की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में भंडारे की प्रसाद एवं भोजन व्यवस्था के साथ मां आशापुरा के पूजन की तैयारियों की जानकारी ली गई। साथ ही समिति की सदस्यता शुल्क भी एकत्रित किया गया। सदस्यों ने मेले के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा भंडारे की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने को लेकर आवश्यक सुझाव दिए। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के संरक्षक नरसिंह दास जोशी ने की, जबकि संचालन जय गोपाल जोशी ने किया। इस अवसर पर संरक्षक जुगल किशोर जोशी, रूप किशोर व्यास, अध्यक्ष श्याम सुंदर जोशी, श्याम सुंदर ओझा, गोपाल आचार्य, राधाकृष्ण हर्ष, आनंद माली, आनंद जोशी, राजकुमार व्यास, किशन पवार, किशन माली, बलदेव दास जोशी, दाऊ जोशी, राजेंद्र व्यास, कीशन पुरोहित सहित समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे।
