Bikaner Bikaner District India Jaipur Rajasthan

मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पूनरासर मेले में श्रद्धालुओं के लिए सेवा शिविर

मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पूनरासर मेले में श्रद्धालुओं के लिए सेवा शिविर
बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत पूनरासर मेले में जा रहे श्रद्धालुओं के लिए पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका की ओर से सेवा शिविर लगाया गया। शिविर में श्रद्धालुओं को आइसक्रीम वितरित की गई। भाजपा नेता महावीर रांका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ था और इस वर्ष वे 76 वर्ष के हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन और सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से रोजगार, शिक्षा एवं जनकल्याण के क्षेत्रों में कार्य किए गए हैं। भाजपा नेता रमेश भाटी ने बताया कि सेवा शिविर में पूनरासर मेले की ओर जा रहे श्रद्धालुओं को आइसक्रीम की सेवा दी गई। शिविर के आयोजन में शंकरसिंह राजपुरोहित, युधिष्ठर सिंह भाटी, मनोज पारख, शिखरचंद डागा, शंभु गहलोत, गौरीशंकर देवड़ा, शक्ति सिंह शेरुणा, आदर्श शर्मा, पवन महनोत, घनश्याम जाजड़ा, नरेंद्र चंचल, आनंद अग्रवाल, रमेश सैनी, नवरतन सिंह सिसोदिया, संजय स्वामी, किशन भाटी, किशोर आचार्य, आनंद जोशी, राजेंद्र चौहान, अमर खंडेलवाल एवं प्रणव भोजक सहित अन्य का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *