

अभिभावकों के लिए विशेष पेरेंट्स इन्फॉर्मेशन सेशन 19 सितंबर को
हनुमानगढ़। धारव हाई स्कूल, अजमेर रोड कैंपस की ओर से भावी अभिभावकों के लिए 19 सितंबर 2026 को होटल ग्रैंड इन, हनुमानगढ़ में विशेष पेरेंट्स इन्फॉर्मेशन सेशन आयोजित किया जाएगा। सत्र में विद्यालय की लीडरशिप एवं एडमिशंस टीम अभिभावकों से संवाद करेगी और विद्यालय की शैक्षणिक दृष्टि, वीकली बोर्डिंग मॉडल, कौशल आधारित शिक्षा, STEM कार्यक्रम तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी देगी। सत्र में विद्यालय के STEM कार्यक्रम एवं अटल टिंकरिंग लैब (ATL) के माध्यम से कौशल आधारित शिक्षा पर विशेष चर्चा होगी। ATL में विद्यार्थियों को विभिन्न उपकरणों और आधुनिक तकनीकों के साथ व्यावहारिक अनुभव दिया जाता है। विद्यार्थी रोबोटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, कोडिंग, 3D डिजाइन एवं प्रोटोटाइपिंग जैसी गतिविधियों के माध्यम से वास्तविक समस्याओं को समझने और उनके समाधान तलाशने का प्रयास करते हैं। अभिभावकों को विद्यालय के वीकली बोर्डिंग मॉडल की जानकारी भी दी जाएगी। विद्यालय के अनुसार यह मॉडल शिक्षा के साथ मनोरंजन, फिटनेस, खेल, अनुशासन और व्यक्तिगत विकास के बीच संतुलन पर केंद्रित है। विद्यार्थियों को प्रत्येक सप्ताहांत घर लौटने की सुविधा मिलती है, जिससे वे अपने माता-पिता के साथ समय बिताने के साथ बोर्डिंग जीवन में भी सहज रूप से ढल सकें। विद्यालय की चेयरपर्सन देवयानी जयपुरिया ने कहा कि विद्यालय का प्रयास विद्यार्थियों को केवल वर्तमान अवसरों के लिए नहीं, बल्कि भविष्य की चुनौतियों के लिए भी तैयार करना है। STEM शिक्षा और अटल टिंकरिंग लैब के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रयोग करने, नए विचारों पर कार्य करने और अपने ज्ञान को वास्तविक समस्याओं के समाधान में लागू करने के अवसर मिलते हैं। उन्होंने कहा कि मजबूत अकादमिक आधार के साथ जिज्ञासा, रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल को बढ़ावा देना विद्यालय की प्राथमिकता है। विद्यालय की डायरेक्टर अदिति मिश्रा ने कहा कि वीकली बोर्डिंग मॉडल विद्यार्थियों को आत्मनिर्भरता के साथ परिवार से जुड़े रहने का संतुलन प्रदान करता है। अकादमिक शिक्षा, खेल, मनोरंजन और व्यक्तिगत विकास को शामिल करने वाली दिनचर्या विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और जिम्मेदारी विकसित करने में सहायक है।
