Bikaner Bikaner District India Jaipur Rajasthan

पार्षदों पर दबाव का आरोप, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

पार्षदों पर दबाव का आरोप, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
बीकानेर। जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं देहात के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला कलेक्टर को निर्वाचन आयोग आयुक्त के नाम तथा जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नगर निकाय चुनावों के बाद महापौर एवं अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर कांग्रेस और कांग्रेस समर्थित निर्दलीय पार्षदों पर पुलिस प्रशासन द्वारा दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया गया। कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम से आरोप लगाया कि भाजपा सरकार द्वारा लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने तथा सरकारी मशीनरी का राजनीतिक इस्तेमाल किया जा रहा है। पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने कहा कि भाजपा सरकार को जनादेश और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का सम्मान करना चाहिए तथा सरकारी तंत्र का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। मुस्ताक खान ने आरोप लगाया कि नगर निकाय चुनावों में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने के बाद भाजपा सरकार की नाकामी और बौखलाहट सामने आ रही है। ज्ञापन में निर्वाचन आयोग से मांग की गई कि नगर निगम बीकानेर के महापौर एवं उपमहापौर तथा जिले की अन्य नगर पालिकाओं के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में करवाए जाएं। कांग्रेस ने दबाव बनाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल हटाकर अन्यत्र स्थानांतरित करने की भी मांग की। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल, देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग सहित कांग्रेस के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *