

संकल्प फाउंडेशन सोसाइटी के बैनर का विमोचन, वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर
बीकानेर। पूर्व यूआईटी अध्यक्ष एवं समाजसेवी महावीर रांका ने संकल्प फाउंडेशन सोसाइटी के बैनर का विमोचन किया। इस अवसर पर सुनीता सक्सेना, कल्पना श्रीवास्तव, नीलम जौहरी सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सुनीता सक्सेना ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को जीवन के महत्वपूर्ण चरण में सम्मान, सुरक्षा, अपनत्व और सार्थक सहभागिता का अनुभव कराने तथा महिलाओं को उनकी प्रतिभा एवं कौशल के माध्यम से आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से संकल्प फाउंडेशन सोसाइटी का गठन किया गया है। संकल्प फाउंडेशन सोसाइटी के उद्देश्यों एवं भावी कार्ययोजना पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। महावीर राका ने कहा कि संकल्प फाउंडेशन का विश्वास है कि सेवा का अर्थ केवल जरूरतमंद व्यक्ति को सहायता उपलब्ध करवाना नहीं है, बल्कि उसके सम्मान, गरिमा और आत्मविश्वास को बनाए रखना भी है।
