Bikaner Bikaner District India Jaipur Rajasthan

महारानी सुदर्शना कन्या महाविद्यालय में होगी लोक मंथन यात्रा

महारानी सुदर्शना कन्या महाविद्यालय में होगी लोक मंथन यात्रा
बीकानेर। प्राकृत लोक मंथन, बीकानेर महानगर की ओर से ‘लोक मंथन यात्रा राजस्थान’ के तहत गुरुवार को महारानी सुदर्शना कन्या महाविद्यालय में साहित्य, कला एवं संस्कृति से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। शाम 4 बजे एम.एस. कॉलेज में लोक मंथन यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद ‘हम भारत के लोग’ (लोक संवाद) कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसके प्रभारी अधिवक्ता परिषद के मदन सिरोलिया होंगे। भारतीय शिक्षण मंडल की ओर से ‘गुरुकुल : क्या, क्यों व कैसे’ विषय पर चर्चा होगी, जिसकी संयोजक डॉ. बबीता जैन रहेंगी। इसके पश्चात संस्कार भारती की ओर से लोकगीत एवं लोक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी, जिसके संयोजक मुनीन्द्र होंगे। कार्यक्रम में क्रीड़ा भारती की ओर से योग प्रदर्शन एवं पारंपरिक खेलों का आयोजन भी किया जाएगा। इसके संयोजक भुवनेश होंगे। आयोजन का उद्देश्य भारतीय लोक परंपराओं, कला, संस्कृति, शिक्षा और जीवन मूल्यों से आमजन को जोड़ना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *