

6 से 8 सितंबर तक होगा फेडरेशन कप रोलर डर्बी
बीकानेर। भारतीय रोलर स्केटिंग महासंघ से संबद्ध राजस्थान स्केट एसोसिएशन, राजस्थान की ओर से तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की महाराजा डॉ. करणी सिंह फेडरेशन कप रोलर डर्बी (रोलर स्केटिंग) चैम्पियनशिप का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता 6 से 8 सितंबर, 2026 तक गंगाशहर स्थित बसंत कुंज स्केटिंग रिंक में आयोजित होगी। एसोसिएशन के सचिव योगेंद्र खत्री ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की इस चैम्पियनशिप में देश के विभिन्न राज्यों से करीब 14 टीमों के 200 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी रोलर डर्बी में अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
