

उद्योग संघ के युवा उद्यमियों ने दिलाया शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प
बीकानेर। नगरीय निकाय चुनावों में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने एवं मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से बीकानेर जिला उद्योग संघ एवं रानीबाजार उद्योग संघ के युवा उद्यमियों को शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प दिलाया गया। अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रत्येक पात्र मतदाता से अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने का आह्वान किया। नरेश सुराणा ने उद्यमियों से जाति, धर्म, व्यक्तिगत पसंद अथवा किसी भी प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना योग्य एवं सही प्रत्याशी का चयन करने की अपील की। इस अवसर पर विजय चांडक, मनीष सिपाणी, अशोक सारडा, तरुण मनोत, रिषभ बोथरा, रोहित अग्रवाल, कमल बोथरा, मनोज सोनावत, सुनील सारडा, रोहन चावला, विनय कोठारी, आदित्य विक्रम कोठारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
