

आदिनाथ स्तुति-वंदना के हिन्दी संस्करण का लोकार्पण
बीकानेर। ज्ञानचंद सेठिया द्वारा संकलित एवं प्रकाशित हिन्दी संस्करण का लोकार्पण सुगनजी महाराज के उपासरे में साध्वी मुक्तांजनाश्री के सान्निध्य में हुआ। इस अवसर पर पुस्तक का लोकार्पण जयचंद लाल डागा, सुरेश बच्छावत, सुरेन्द्र दस्साणी, प्रीति डागा, सुशील बैद, हरीश नाहटा, सुरेन्द्र बद्धाणी, प्रताप सिंह रामपुरिया, कन्हैयालाल भुगड़ी एवं महावीर सिंह खजांची सहित अन्य अतिथियों ने किया। सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट की ओर से पुस्तक के प्रकाशक ज्ञानचंद सेठिया एवं उपस्थित अतिथियों का अभिनंदन किया गया। सेठिया ने बताया कि भगवान आदिनाथ की स्तुति-वंदना का यह लोकप्रिय एवं सर्वमंगलकारी ग्रंथ आचार्य मानतुंग सूरिश्वरजी द्वारा 7वीं शताब्दी में रचा गया था। उन्होंने बताया कि हिन्दी संस्करण के माध्यम से इस महत्वपूर्ण धार्मिक ग्रंथ को अधिक से अधिक पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
