Bikaner Bikaner District Rajasthan

धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
बीकानेर। श्रीलालेश्वर महादेव मंदिर शिवमठ, शिवबाड़ी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कथा स्थल पर श्रद्धालुओं ने भक्तिमय वातावरण में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आनंद लिया। कथा प्रवाहक स्वामी सच्चिदानंदगिरी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का दिव्य प्रसंग हमें प्रेरणा देता है कि जीवन में अपने कर्म और कर्तव्य को सर्वोपरि मानना चाहिए। परिस्थितियां कैसी भी हों, व्यक्ति को अपने स्वधर्म और जिम्मेदारियों से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए। विमर्शानंदगिरि महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन चरित्र हमें मित्रता में विनम्रता, संकट की स्थिति में धैर्य एवं साहस रखने तथा धर्म के सहारे न्याय की स्थापना करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन मानव समाज के लिए सदैव मार्गदर्शक और प्रेरणादायी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *