Bikaner Bikaner District Rajasthan

पीपावंशीय राजपूत महासभा की बैठक में समाजहित के मुद्दों पर चर्चा

पीपावंशीय राजपूत महासभा की बैठक में समाजहित के मुद्दों पर चर्चा
बीकानेर। पीपावंशीय राजपूत महासभा की जिला स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष कैलाश सिंह चौहान के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में समाज की एकता, संगठन की मजबूती एवं समाजहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की गई। बैठक में समाज को संगठित, शिक्षित एवं सशक्त बनाने की दिशा में पदाधिकारियों ने अपने विचार एवं सुझाव साझा किए। साथ ही संगठन को और मजबूत बनाने तथा समाज के हित में प्रभावी प्रयास करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में राजेंद्र सिंह, राजश्री कंवर, शेर सिंह कच्छावा, डॉ. रोहित सिंह दहिया, मनीष सिंह कच्छावा, दीपेश सिंह सोलंकी, मोहिन्त सिंह सोलंकी एवं आशीष सिंह सोलंकी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *