

नगरीय चुनाव के मद्देनजर बीकानेर में इन दिनों रहेगा शुष्क दिवस
बीकानेर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित नगरीय चुनाव कार्यक्रम के तहत जिले के नगरीय क्षेत्रों में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। नगरीय निकायों के आम चुनाव के लिए 9 सितंबर एवं 11 सितंबर को मतदान निर्धारित है। जारी आदेश के अनुसार प्रथम चरण के मतदान के लिए मतदान समाप्ति से पूर्व 48 घंटे की अवधि में 7 सितंबर शाम 6 बजे से 9 सितंबर शाम 6 बजे तक शुष्क दिवस रहेगा। वहीं द्वितीय चरण के मतदान के लिए 9 सितंबर शाम 6 बजे से 11 सितंबर शाम 6 बजे तक शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इसके अतिरिक्त 14 सितंबर को मतगणना दिवस के अवसर पर भी जिले के संबंधित नगरीय क्षेत्रों में शुष्क दिवस रहेगा।
